बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

सिक्सर किंग बनने की दहलीज पर ऋषभ पंत, सहवाग-रोहित को पीछे छोड़ने से सिर्फ 5 छक्के दूर

सिक्सर किंग बनने की दहलीज पर ऋषभ पंत, सहवाग-रोहित को पीछे छोड़ने से सिर्फ 5 छक्के दूर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ना सिर्फ रन बरसाए हैं, बल्कि कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।पहले टेस्ट में दो शतक बनाने के बाद अब पंत एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान की दहलीज पर हैं। पंत अगले मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

5 छक्के दूर
अब तक ऋषभ पंत ने 45 टेस्ट मैचों में कुल 86 छक्के लगा दिए हैं। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ वीरेंद्र सहवाग (90 छक्के) और रोहित शर्मा (88 छक्के) हैं। यानी अगर पंत मौजूदा इंग्लैंड सीरीज के बाकी बचे तीन टेस्ट में सिर्फ 5 छक्के और लगा देते हैं, तो वे भारत के टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े सिक्सर किंग बन जाएंगे।

सीरीज में छक्कों की बारिश

इंग्लैंड के खिलाफ चार पारियों में पंत ने 13 छक्के जड़ दिए हैं। यह इस सीरीज में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है। उनकी यह फॉर्म देखकर ऐसा लग रहा है कि सहवाग का यह रिकॉर्ड अब ज्यादा अगले ही टेस्ट में ध्वस्त होने वाला हैं। इतना ही नहीं अगर पंत इस टेस्ट सीरीज में 13 छक्के और लगा देते हैं, तो वे टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के टॉप-5 छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों में शुमार हो जाएंगे।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन