ऋषभ पंत

खेल डेस्क। टीम इंडिया के बल्लेबाज ऋषभ पंत को अब आगे के ट्रीटमेंट के लिए मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि 30 दिसंबर को पंत दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे और इस दौरान कार एक्सिडेंट में वह घायल हो गए थे।

वर्तमान में बीसीसीआई पंत की जरूरतों को पूरा ख्याल रखा है। मगर इस बीच एक सवाल यह है कि आईपीएल नहीं खेलने पर क्या पंत को पूरी सैलरी मिलेगी? साथ ही उन्हें बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के पूरे पैसे मिलेंगे? बता दें कि आईपीएल के एक सीजन की पंत की सैलरी 16 करोड़ रुपये है, वहीं बीसीसीआई से करार के अनुसार उन्हें पांच करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं।

अब आपको बता दें कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में आने वाले सभी क्रिकेटर्स का इन्श्योरेंस पहले ही कराया जाता है। बीसीसीआई के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी चोट के चलते आईपीएल नहीं खेल पाता है, तो ऐसे में उसे पूरे पैसे मिलते हैं, फ्रेंचाइजी टीम वह पैसा नहीं देती है, बल्कि इंश्योरेंस कंपनी इसका ध्यान रखती है।

See also  IND vs PAK Asia Cup : दोनों टीम के प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव ! ये खिलाड़ी हो सकते है टीम से बाहर और ये अंदर

25 साल के ऋषभ पंत का इस वर्ष आईपीएल में खेलना एकदम नामुमकिन नजर आ रहा है। साथ ही पंत एशिया कप 2023 और आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 भी मिस कर सकते हैं। एशिया कप सितंबर में जबकि आईसीसी वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।