बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी सफल: अस्पताल में 3 घंटे तक चला ऑपरेशन, जानें हेल्थ अपडेट

ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी सफल: अस्पताल में 3 घंटे तक चला ऑपरेशन, जानें हेल्थ अपडेट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कार एक्सीडेंट में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभपंत का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनके घुटने के लिगामेंट की सर्जरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को उनकी दाहिने पैर के घुटने के लिगामेंट की सर्जरी हुई। पंत के घुटने का ऑपरेशन स्पोर्ट्स मेडिसिन एंड ऑर्थोस्कोपी हेड डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने की। उनका ऑपरेशन 3 घंटे तक चला। वे 3-4 दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। बुधवार को पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई में शिफ्ट किया गया था।

दिल्ली से घर जाते वक्त 30 दिसंबर को हुआ था एक्सीडेंट

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे। उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई और पलट गई। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद ही बाहर निकले। लोग बचाने पहुंचे तो बोले- मैं ऋषभ पंत हूं। उन्हें सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस के मुताबिक झपकी लगने से यह हादसा हुआ था।

वनडे सहित 7 बड़े टूर्नामेंट को मिस कर सकते हैं

पंत को एक्सीडेंट में सिर, घुटने और टखने में पर चोट आई थी। उनके घुटने की तीन लगामेंट के टूटने की बात सामने आई थी। ऐसे में उनको रिकवर में समय लग सकता है। BCCI के एक अधिकार ने बताया कि वर्ल्ड कप सहित सात बड़े टूर्नामेंट को मिस करेंगे। वे जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज, मार्च-अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज, अप्रैल-मई में आईपीएल, जून में टेस्ट चैम्पियनशिप (भारत क्वालिफाई करता है तो), जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के अलावा सितंबर में एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे। वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के वॉर्नर कप्तानी संभाल सकते हैं।

भारत के लिए खेले तीनों ही फॉर्मेट

ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में अपने दम पर सीरीज जिताई थी। पंत ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैच, 30 वनडे और 66 टी20 मैच खेले हैं।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन