लंदन। भारत और बांग्लादेश के बीच एजबेस्टन में चल रहे वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय टीम का स्कोर 118 रन है। रोहित शर्मा 58 और राहुल 55 पर बैटिंग कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ अर्धशतक लगा चुके हैं। बांग्लादेश की टीम की फील्डिंग काफी अच्छी है। इससे पहले भारत ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया।भारत के लिए ये मैच जीतना निहायत ही जरूरी होगा। इसके लिए टीम इंडिया लगातार जोर लगा रही है। वैसे भी भारतीय टीम पूरी तरह फॉर्म में है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।