बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

अंगूठे की चोट से उबरे रोहित शर्मा, बांगलादेश के लिए जल्द होंगे रवाना…

अंगूठे की चोट से उबरे रोहित शर्मा, बांगलादेश के लिए जल्द होंगे रवाना…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बांग्लादेश में पहला टेस्ट मैच खेल रही टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में चोटिल हुए रोहित शर्मा चोट से उबर गए हैं। इसके साथ ही अब वह दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए भी तैयार हो गए हैं। चोट से उबरने की जानकारी रोहित शर्मा ने टीम मैनेजमेंट को भी दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे टेस्ट मैच में शामिल होने के लिए जल्द ही बांग्लादेश के लिए उड़ान भी भर सकते हैं।

दूसरे वनडे में मैच के दौरान हो गए थे चोटिल

बता दें कि टेस्ट सीरीज से पहले खेली गई वनडे सीरीज के दैरान मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग करते हुए रोहित चोटिल हो गए थे। हालांकि इसके बाद भी वह तीसरे वनडे में बल्लेबाजी करने आए थे, पर वह 9वें नंबर पर आए थे। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक भी लगाए थे, इसके बावजूद टीम इंडिया यह मैच 5 रनों से हार गई थी। इसके बाद रोहित अपनी चोट के इलाज के लिए भारत वापस आ गए थे और उनके अंगूठे में डिसलोकेशन पाया गया था। अच्छी बात यह थी कि फ्रैक्चर नहीं था जिसके चलते उनकी चोट जल्दी भर गई है और कप्तान टीम इंडिया के खेमे में फिर से वापसी करने के लिए तैयार है।

22 दिसम्बर से है दूसरा टेस्ट मैच

रोहित अब दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 दिसंबर से मीरपुर में होना है। रोहित शनिवार या संडे तक बांग्लादेश पहुंच जाएंगे। हिट मैन ने टीम इंडिया के लिए 45 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 46.13 की औसत से 3137 रन बनाए हैं। इनमें 8 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में रोहित की वापसी के टीम को मजबूत मिलेगी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन