Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट जगत में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन ने आज शनिवार, 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक भावुक वीडियो पोस्ट के जरिए से इस फैसले की जानकारी दी।

बता दें कि 37 वर्षीय धवन ने 2010 में भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया था। धवन13 वर्षों तक टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक रहे। उन्होंने इस दौरान टेस्ट, वनडे और टी20 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। धवन ने कहा, ‘मैं अब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो बहुत सी यादें नजर आती हैं और आगे देखता हूं, तो पूरा संसार है।”

शिखर धवन ने 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। अपने टेस्ट करियर में धवन ने 34 मैचों में हिस्सा लिया, जिनमें उन्होंने 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। उनके नाम 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। धवन का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 190 रन है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाया था। 2018 में उन्हें आखिरी बार टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था, जिसके बाद वे टेस्ट टीम से बाहर हो गए थे।

See also  World Cup 2023 : टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या विश्व कप से बाहर, सेमीफाइनल से पहले इस गेंदबाज को मिला मौका

वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी धवन ने भारतीय टीम के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। धवन ने वनडे में 167 मैचों में 6793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 91.35 रहा। टी20 में भी धवन ने 68 मैचों में 1759 रन बनाए, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। धवन ने अपने आक्रामक अंदाज से टीम को कई मैच जिताए।

शिखर धवन का भावुक संदेश

शिखर धवन ने अपने संन्यास की घोषणा के साथ ही एक भावुक विदाई संदेश भी दिया। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘आज मैं अपनी क्रिकेट यात्रा के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, लेकिन इसके साथ अनगिनत यादें और आभार भी ले जा रहा हूं।’ धवन ने अपने कोच तारक सिन्हा और मदन शर्मा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिनकी बदौलत वे इस मुकाम तक पहुंचे। धवन ने अपने प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी दुआओं ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

See also  वनडे सीरीज:चोटिल धवन की जगह ले सकते हैं मयंक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।