नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू की निगाह मंगलवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियन ओपन में साल के पहले खिताब पर होगी। दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू इस सत्र में सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई हैं। वह इंडिया ओपन और सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल के अंतिम चार में पहुंचीं।

उनके लिए परेशानी की बात यह है कि वह स्पेन की कैरोलिना मारिन, कोरिया की सुंग जी ह्यून, चीन की ही बिंगजिआओ और जापान की नोजोमी ओकुहारा जैसी शीर्ष खिलाड़ियों की चुनौती से इस सत्र में पार नहीं पा सकी हैं। पिछले सत्र में इनके खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

सिंधू अपने अभियान का आगाज क्वालिफायर खिलाड़ी के खिलाफ करेंगी। वह अगर शुरूआती दौर में जीत दर्ज करने में सफल रही तो क्वार्टर फाइनल से पहले उनका सामना पूर्व ओलंपिक चैंपियन ली जूरेई से हो सकता है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें आॅल इंग्लैंड चैंपियन चेन यूफेई की चुनौती से पार पाना पड़ सकता है।
—————

See also  दूसरे सेमीफाइनल में आज आस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।