बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IND vs SA T20: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया, मिलर-मार्करम ने पलटा मैच

IND vs SA T20: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया, मिलर-मार्करम ने पलटा मैच
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पर्थ। टी20 विश्व कप में भारत का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ था। पहले दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरी थी। हालांकि, पर्थ की उछाल भरी पिच में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने कहर बरपाया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में अफ्रीकी टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 133 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने चार विकेट लिए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में भारतीय फील्डर्स ने निराश किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने आउट के कई मौके गंवा दिए। मार्करम को कई जीवनदान मिले। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने 41 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने 46 गेंदों पर 59 रन बनाए और नाबाद रहे। मार्करम ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, मिलर ने चार चौके और तीन छक्के लगाए।

एक वक्त दक्षिण अफ्रीका ने 24 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मार्करम और मिलर ने 76 रन की साझेदारी निभाई और मैच पलट दिया। मार्करम के आउट होने के बाद मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को जिता कर ही दम लिया। वह मैदान पर जमे रहे। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए छह रन चाहिए थे। भुवनेश्वर के ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका के तीन मैचों में दो जीत के साथ पांच अंक हैं। अफ्रीका का एक मैच बारिश से धुल गया था। वहीं, भारत के तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक हैं। बांग्लादेश की टीम भी चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है। उसके तीन मैचों के बाद दो हार और एक जीत के साथ दो अंक हैं। भारत को अगला मैच दो नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन