T20 World Cup 2021

खेल डेस्क। T20 विश्व कप 2021 (T20 World Cup 2021) टीम इंडिया और इंगलैंड के बीच आज अभ्यास मैच 7:30 बजे खेला जायेगा। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की नजरें आलराउंडर हार्दिक पांड्या की लय बल्लेबाजी क्रम को सही करने पर होगी. टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता देंगे जो सुपर 12 में अंतिम एकादश में भी अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो. इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल, ईशान किशन मैदान पर पहले उतर सकते हैं, हालाँकि रोहित शर्मा ने पहले पारी खेलने की पुष्टि की है.

केएल राहुल ने आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया वहीँ किशन ने यूएई लीग में 25 गेंदों में 50 रन 32 गेंदों में 84 रन ठोक डाले. फिलहाल इस मामले में राहुल किशन से बहुत आगे हैं.

टीम इंडिया के आलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों फॉर्म में शार्दुल ठाकुर से काफी पीछे चल रहे हैं. ऐसे में शार्दुल की दावेदारी प्लेइंग इलेवन में मजबूत नजर आ रही है. शार्दुल पार्ट-टाइम आलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं. इस बल्लेबाज ने टी20इ में 5 परियों में 69 रन बनाए हैं.

See also  डेमचोक में चीन ने दिखाई फिर दादागिरी, LAC के पास भारतीय चरवाहों को रोका

टीम प्रबंधक शार्दुल को आलराउंडर के तौर पर मैदान में उतार सकते हैं बशर्ते पांड्या गेंदबाजी करने के लिए फिट ना हो. वहीँ पाकिस्तान मैच से पहले टीम प्रबंधन राहुल चाहर, आर अश्विन वरुण चक्रवर्ती को इस अभ्यास मैच में मौका दे सकती है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।