टीआरपी डेस्क। क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा रोमांच टी20 विश्व कप 2026 आज से शुरू हो चुका है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट 8 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 20 टीमें विश्व विजेता बनने के लिए जोर लगाएंगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट: ग्रुप स्टेज से फाइनल तक

आईसीसी ने इस बार भी 20 टीमों वाला संतुलित फॉर्मेट रखा है:

  • ग्रुप स्टेज: 20 टीमों को 4 ग्रुप (A, B, C, D) में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी।
  • सुपर-8: यहाँ 8 टीमों को दो ग्रुप (1 और 2) में बांटा जाएगा।
  • नॉकआउट: सुपर-8 की शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी और 8 मार्च को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

पाकिस्तान के लिए ‘कोलंबो’ ही ठिकाना

एग्रीमेंट के मुताबिक, पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगा। अगर पाक टीम फाइनल में पहुंचती है, तो फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद के बजाय कोलंबो में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

मैच का समय और शेड्यूल

19 फरवरी तक हर रोज तीन मुकाबले खेले जाएंगे:

  1. पहला मैच: सुबह 11:00 बजे (IST)
  2. दूसरा मैच: दोपहर 3:00 बजे (IST)
  3. तीसरा मैच: शाम 7:00 बजे (IST) भारत अपना पहला मैच आज 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेलेगा।

इन मैदानों पर होगा महामुकाबला : टूर्नामेंट के लिए कुल 8 वेन्यू तय किए गए हैं:

  • भारत (5): कोलकाता (ईडन गार्डेन्स), मुंबई (वानखेड़े), चेन्नई (चेपॉक), अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) और दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)।
  • श्रीलंका (3): आर. प्रेमदासा (कोलंबो), सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (कोलंबो) और पल्लेकेले स्टेडियम।

आज भारतीय टीम दिखाएगी दम
सूर्या एंड कंपनी आज शाम मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम का मुकाबला यूएसए (United States of America) के खिलाफ होगा। यह मुकाबला मुंबई के आइकॉनिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।