T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के ठीक बाद टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है जो वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे।

इस टीम में विराट कोहली को जगह मिली है। ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच दिसंबर 2022 में खेला था। वहीं, संजू सैमसन और शिवम दुबे भी इस टीम का हिस्सा हैं।

बता दें कि टीम इंडिया ने पिछले 11 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप तो भारत ने आखिरी बार 2007 में जीता था।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ट्रैविलिंग रिजर्व

रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।