किशनगंज।  बिहार के किशनगंज में एक प्रशंसक की टीम इंडिया और क्रिकेट के प्रति दीवानगी इस कदर थी कि वह वर्ल्ड कप के सेमीफाइलन (team-india-lose-in-semi-finals)में भारत की हार बर्दाश्त नहीं कर सका। हार की खबर सुनते ही किशनगंज के अशोक पासवान की हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 49 वर्ष बतायी जा रही है। मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। मामला किशनगंज के डुमरिया भट्ठा मोहल्ले का है। मृतक सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत था।
प्रतिदिन की भांति अस्पताल से छुट्टी के बाद अशोक घर लौटा और टीवी पर सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला देखने लगा। मैच में भारत की स्थिति काफी कमजोर थी। लेकिन रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने परिस्थिति को संभाला। यह देख अशोक भी काफी रोमांचित हो उठा। लेकिन दोनों का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम लड़खड़ा गई और वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार (team-india-lose-in-semi-finals) कर ट्रॉफी के रेस से बाहर हो गई। अशोक को ऐसा सदमा लगा कि उसकी हृदय गति ही रुक गयी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, ड्यूटी से घर लौटने के बाद टीवी पर क्रिकेट मैच देखने लगा। टीम इंडिया को हारता देखकर वह बेचैन हो उठा। इसी बेचैन के कारण उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।

See also  ऋषभ पंत ने जीता टॉस, लखनऊ और राजस्थान के बीच महामुकाबला शुरू

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।