बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा ने किया सन्यास का ऐलान, 2022 उनका आखिरी सीजन होगा

टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा ने किया सन्यास का ऐलान, 2022 उनका आखिरी सीजन होगा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

खेल डेस्क। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बुधवार को संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली हार के बाद संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। सानिया ने कहा कि उनका शरीर अब थकने लगा है। प्रेरणा और ऊर्जा का स्तर भी घटने लगा है, इसलिए 2022 का सीजन उनके लिए आखिरी है।

सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्लोवानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने मात दी। अब सानिया इस ग्रैंडस्लैम के मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ हिस्सा लेंगी।

सानिया मिर्जा ने मैच के बाद कहा, 'मैंने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं एक-एक हफ्ते अपना खेल आगे बढ़ा रही हूं। अभी ये पता नहीं है कि मैं पूरे सीजन तक खेल पाऊंगी, हालांकि मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन तक रहूं।'

बता दें कि सानिया ने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन