रोहित शर्मा समेत ये खिलाड़ी लें सन्यास, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने दी नसीहत

खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद अब टीम इंडिया की भारत ही नहीं पूरे विश्व में आलोचना हो रही है। सीनियर खिलाड़ियों को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को छोड़ने की सलाह दी जा रही है।

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कप्तान रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन से युवा खिलाड़ियों के लिए जगह खाली करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली फिट हैं और वह आगे भी खेलना जारी रख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि “भारत ने सभी को निराश किया (जिस तरह से वे सेमीफाइनल में हार गए थे) और मुझे लगता है कि कुछ रिटायरमेंट आने वाले हैं। इमानदारी से कहें तो भारत ने सेमीफाइनल में फाइट ही नहीं किया। यह पूरी तरह से एकतरफा मैच रहा। बटलर और हेल्स के सामने भारतीय गेंदबाजी बेबस नजर आई। आप सेमीफाइनल खेल रहे हैं और आपको कड़ी टक्कर देने की जरूरत है। 168 कोई छोटा स्कोर नहीं होता।”

See also  ASIA Cup 2023: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के दौरान गदर मचाएंगे सनी देओल

इस बीच पनेसर ने कहा कि प्रशंसक विराट कोहली को विश्व कप में खेलते हुए देख सकते हैं क्योंकि वह भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ी हैं। कोहली 2022 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी थे और 2022 टी20 विश्व कप की टीम में भी जगह मिली। उन्होंने कहा, “विराट शानदार फॉर्म में हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।