बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

ब्रेकिंग: इस क्रिकेटर का भरे मैदान में दिल का दौरा पड़ने से निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

ब्रेकिंग: इस क्रिकेटर का भरे मैदान में दिल का दौरा पड़ने से निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के आगाज होने के बीच क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर यह है कि जम्मू कश्मीर के पूर्व रणजी क्रिकेटर प्रणव महाजन का आज यानी रविवार को निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से चंडीगढ़ के वैसाखी मैराथन में ही दम तोड़ा। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी दौड़ पूरी कर 40 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने पांच साल तक घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैराथन के आयोजक सुपर सिख रन ने कहा, ” “एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जम्मू के प्रणव महाजन को वैसाखी मैराथन में दौड़ने के एक घंटे बाद दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। हम स्तब्ध और दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं। पुरस्कार वितरण और उसके बाद के सभी कार्य रद्द कर दिया गया है।”

2000 के दशक में राज्य के एक प्रमुख क्रिकेटर महाजन को ‘आरएस पुरा के शान’ के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने 2004 और 2009 के बीच पांच साल तक घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया। बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज, महाजन ने 10 रणजी ट्रॉफी मैचों में 24 विकेट लिए।

महाजन ने अपने राज्य के लिए 6 लिस्ट-ए मैचों में 7 विकेट भी लिए थे। वह बाद में स्थानीय टी 20 टूर्नामेंट में खेलें और आईपीएल के सितारों अब्दुल समद जैसे खिलाड़ियों के साथ भी खेले हैं। हाल के वर्षों में महाजन ने मैराथन दौड़ और साइकिल चलाना शुरू किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन