बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IND vs ENG U-19 World Cup Final : वैभव सूर्यवंशी का 'विस्फोट'! 71 गेंदों में ठोके 150 रन, इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की धमाकेदार शुरुआत

IND vs ENG U-19 World Cup Final : वैभव सूर्यवंशी का 'विस्फोट'! 71 गेंदों में ठोके 150 रन, इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की धमाकेदार शुरुआत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचा दी है। वैभव ने महज 71 गेंदों का सामना करते हुए 150 रनों का आंकड़ा पार किया। वैभव 80 गेंदों में 175 रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर 26 ओवर में 253-3 था।

टॉस जीतकर भारत का पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का साहसी निर्णय लिया। म्हात्रे ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन है और फाइनल जैसे दबाव वाले मैच में वे बड़ा स्कोर खड़ा कर इंग्लैंड पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाहते हैं। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे, इसलिए टॉस हारने का उन्हें मलाल नहीं है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
  • इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रियू (कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।
Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन