टीआरपी डेस्क। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक-2024 में सिल्वर मेडल की आस अभी भी जिंदा है। विनेश 50 किलोग्राम के फाइनल से पहले वजन ज्यादा होने के कारण डिसक्वालिफाई कर दी गई थीं।

इसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिटेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए। इस पर कोर्ट ने सुनवाई की। इस मामले में अभी फैसला आया नहीं है लेकिन सीएएस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर रहा है कि मौजूदा ओलंपिक खेलों से पहले इस मामले में वह अपना फैसला सुना सकता है।

इससे स्पष्ट है कि विनेश के मेडल जीतने की आस अभी खत्म नहीं हुई है और उनकी सिल्वर की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। बता दें कि विनेश ने दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। वह यहां तक पहुंचने वाली भारत की पहली महिला पहलवान थीं।

सीएएस ने एक बयान जारी कर बताया है कि डॉ एनाबेला बेनेट इस मामले की सुनवाई कर रही हैं और वह ओलंपिक खेलों के अंत तक इस मामले पर फैसला दे सकती हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।