ब्रिस्टल। आईसीसी World Cup 2019 में उतार चढ़ाव से गुजर रही श्रीलंका की टीम शुक्रवार को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगी। पाकिस्तान ने मेजबान और खिताब की दावेदार इंग्लैंड टीम के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 14 रन की उलटफेर भरी जीत से खुद को मजबूत टीम के रूप में होड़ में शामिल करने का प्रयास किया है। इस प्रदर्शन की बदौलत उसे श्रीलंका के खिलाफ जीत की दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि न्यूजीलैंड से एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हारी श्रीलंकाई टीम ने भी पिछले मैच में अफगानिस्तान को 34 रन से हराकर वापसी का प्रयास किया है। श्रीलंका की जीत को नवोदित टीम अफगानिस्तान के खिलाफ इस लिहाज से अहम माना जा सकता है। वह अभ्यास मैचों में पाकिस्तान को पराजित कर चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने भी अगले मुकाबले में अपनी टीम से आक्रामक प्रदर्शन के लिये कहा है। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में विश्वकप मुकाबले से पूर्व पाकिस्तानी टीम ने लगातार 11 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच हारे थे। उसे विंडीज के खिलाफ नॉटिंघम में विश्वकप के पहले ही मुकाबले में सात विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। मगर अब पटरी पर लौटने के बाद उसकी कोशिश हर हाल में इस लय को कायम रखने की है।

See also  ये कोई आतंकी नहीं सिंगर हैं जाने यूजर क्यों बोले.दिवाली के मौके पर फट न जाए

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।