सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Delhi Building Collapse: दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे के बाद बेमेतरा का युवक लापता, परिवार की बढ़ी चिंता

Delhi Building Collapse: दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे के बाद बेमेतरा का युवक लापता, परिवार की बढ़ी चिंता
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Delhi Building Collapse: दिल्ली में हुए हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के बेमेतरा निवासी युवराज सोनी के लापता होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद से युवराज से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे परिजनों और परिचितों की चिंता बढ़ गई है। युवराज मेडिकल की पढ़ाई के लिए दिल्ली गया था और किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

हादसे के बाद से नहीं हो पा रहा संपर्क

युवराज सोनी भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नितेश सोनी के छोटे भाई हैं। हादसे के बाद युवराज से संपर्क नहीं होने पर परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। परिजन उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली में कर रहा था मेडिकल की पढ़ाई

बताया जा रहा है कि युवराज दिल्ली में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। हादसे के बाद उसके संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन