Ganesh Chaturthi bhog Kesar Sheera made with suji, milk, ghee and saffron
Ganesh Chaturthi special Kesar Sheera prepared as bhog for Lord Ganesha

Ganpati Bhog Recipe: गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार इस साल 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान घरों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है, विधि-विधान से पूजा होती है और अंत में विसर्जन किया जाता है।

मोदक और लड्डू के अलावा इस उत्सव पर आप बप्पा को केसर शीरे का विशेष भोग लगा सकते हैं।

क्या है केसर शीरा?

केसर शीरा सूजी, शुद्ध देसी घी, चीनी और केसर से तैयार किया जाने वाला एक पारंपरिक मीठा प्रसाद है। इसकी सोंधी खुशबू और रिच स्वाद उत्सव के माहौल को और खास बना देता है। इसे घर पर बहुत कम समय और आसानी से बनाया जा सकता है।

सामग्री की सूची

  • सूजी: 1 कप
  • देसी घी: 3/4 कप
  • चीनी: 3/4 कप
  • दूध: 2 कप
  • केसर: 15-25 धागे
  • हरी इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • काजू: 10-12
  • बादाम: 10-12
  • किशमिश: 1 बड़ा चम्मच

ऐसे बनाएं केसर शीरा

  • सबसे पहले दूध को हल्का गर्म करें। इसमें केसर के धागे डालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे केसर का रंग और खुशबू दूध में अच्छी तरह आ जाएगी।
  • अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें एक चम्मच घी गर्म करें। कटे हुए काजू और बादाम डालकर भून लें। ड्राई फ्रूट्स को जलने से बचाएं। भुनने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल लें।
  • इसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालें। घी गर्म होने पर सूजी डालें। आंच धीमी रखें और सूजी को लगातार चलाते हुए भूनें।
  • जब सूजी से हल्की खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का गोल्डन हो जाए, तब इसमें केसर वाला गर्म दूध धीरे-धीरे डालें। इस दौरान सूजी को लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गांठें न बनें।
  • कुछ मिनट में सूजी दूध सोखकर फूलने लगेगी। इसे करीब दो मिनट तक पकाएं और लगातार चलाते रहें, ताकि सूजी अच्छी तरह पक जाए।
  • इसके बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर और तले हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं। चीनी पिघलने के बाद शीरा थोड़ा पतला होगा। इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • जब शीरा कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें और बप्पा को भोग लगाएं।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।