सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
TRP News

NEET PG Exam Date 2026: आ गई NEET-PG परीक्षा की फाइनल डेट, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

NEET PG Exam Date 2026: आ गई NEET-PG परीक्षा की फाइनल डेट, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

NEET PG Exam Date 2026:नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 को लेकर जरूरी अपडेट जारी किया है। बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा के एडमिट कार्ड अब 25 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे। पहले एडमिट कार्ड 24 अगस्त को जारी होने थे। NBEMS ने बताया कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और असम व मेघालय से मिले अनुरोधों के कारण एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है।

30 अगस्त को होगी NEET-PG 2026 की परीक्षा

NEET-PG 2026 परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को ही आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

25 अगस्त को जारी होंगे एडमिट कार्ड

NBEMS के अनुसार, उम्मीदवार अब 25 अगस्त को अपना नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन