सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में 22 अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में 22 अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh Public Relations Department Transfer: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 22 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में उप संचालक और संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। आदेश के बाद कई अधिकारियों को जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर और जिला जनसंपर्क कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक उप संचालक चंद्रशेखर कश्यप को जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर भेजा गया है। वहीं संयुक्त संचालक उषाकिरण बड़ाईक का भी स्थानांतरण जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर किया गया है। दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना जनसंपर्क विभाग के संचालनालय में की गई है। इसी के साथ ही फेरबदल के तहत उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसारिया को जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर में पदस्थ किया गया है। कुल 22 अधिकारियों को नई जगह जिम्मेदारी दी गई है।

22 अधिकारियों की नई पदस्थापना

जनसंपर्क विभाग में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना के जरिए विभागीय स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। तबादला सूची में अलग-अलग स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

देखें लिस्ट

विज्ञापन