Raipur Online Trading Fraud: सोशल मीडिया चलाते समय अगर कोई विज्ञापन आपसे कहे कि सिर्फ 20 हजार रुपए लगाइए और रोज 5 हजार रुपए तक कमाइए, तो क्या आप उस पर भरोसा करेंगे?
रायपुर में एक ठेकेदार ने ऐसे ही ऑफर पर भरोसा किया और करीब तीन महीने में 23 लाख 50 हजार रुपए गंवा दिए।
फेसबुक पर ईसीएन ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर शुरू हुआ संपर्क धीरे-धीरे बड़े निवेश में बदल गया।
रकम वापस मांगने पर जब आरोपियों ने टालमटोल शुरू की, तब ठेकेदार को ठगी का एहसास हुआ।
न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस खबर का पूरा विवरण, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्ट विस्तार से पढ़ने के लिए स्वाइप-अप (Swipe Up) करें।