पहले राउंड के बाद मेटा में होगी दूसरे राउंड की छंटनी, 10 हजार कर्मचारी होंगे बाहर

टेक डेस्क। मेटा अपने 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। ये छंटनी मई महीने से शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी के टॉप ऑफिशियल्स ने मैनेजमेंट को नौकरी में कटौती की घोषणा करने की जानकारी दे दी है। मेटा में छंटनी का ये दूसरा राउंड है।

बता दें कि मेटा ने पहले राउंड में 11 हजार कर्मचारियों को निकाला था, जो पूरी वर्कफोर्स का 13% था। कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हुई थी। कर्मचारियों को निकालने का ऐलान कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने किया था। उन्होंने इसकी वजह गलत फैसलों से रेवेन्यू में आई गिरावट को बताया था।

जुकरबर्ग ने पिछले महीने ही छंटनी के संकेत दे दिए था। उन्होंने कहा था 10,000 लोगों को नौकरी से निकालने के बाद कंपनी में 5 हजार पोस्ट खाली रखी जाएंगी। जुकरबर्ग ने ये भी कहा था कि ‘कंपनी की कमाई में गिरावट के लिए अमेरिका में बढ़ी ब्याज दरें और दुनिया में बढ़ी अस्थिरता जिम्मेदार हैं।

See also  मोबाइल के बाद अब Xiaomi ला रही है इलेक्ट्रिक कार, इंटरनेट पर लीक हुईं तस्वीरें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।