गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुरु, 10 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
टेक एंड ऑटो

Apple के पहले फोल्ड iPhone Duo में क्या है खास? कीमत ने सबको किया हैरान, जानिए iPhone17 से कितना अलग

Apple iPhone Duo
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Apple iPhone Duo Price in India: Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी एंट्री कर दी है। कंपनी का नया iPhone Duo अपने डिजाइन, बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, प्रीमियम बिल्ड और दमदार हार्डवेयर के चलते चर्चा में है। इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप 2TB मॉडल के लिए ग्राहकों को 4,49,900 रुपये तक खर्च करने होंगे।

iPhone Duo को पतले और प्रीमियम डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 5.2mm बताई गई है, जबकि फोल्ड करने पर यह 11.3mm मोटा हो जाता है। फोन का वजन 254 ग्राम है। इसमें एल्युमिनियम फ्रेम और Titanium Hinge दिया गया है, जो फोल्डिंग मैकेनिज्म को मजबूती देने का काम करता है।

सामान्य iPhone से कितना अलग ?
iPhone Duo यह फोन सामान्य आईफोन से बिल्कुल अलग है। इसमें 7.6 इंच की मुख्य फोल्डिंग स्क्रीन और बाहर 5.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें A20 Pro चिप और फोटोग्राफी के लिए 48MP का डुअल कैमरा सेटअप है। यह फोन टैबलेट जैसी मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये (256GB) तय की गई है। यह 2TB तक के स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

See also  रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के ही चल रही थी पटाखे की दुकान, भीषण आग से प्लास्टिक और पटाखा दुकान जलकर खाक, चपेट में आए 8 मकान

खोलते ही मिलेगी 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन
फोन को अनफोल्ड करने पर यूजर्स को 7.6 इंच की मेन स्क्रीन मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 1878 x 2670 पिक्सल है और 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो इसे टैबलेट जैसे व्यूइंग एक्सपीरियंस के करीब ले जाता है। फोल्ड होने पर 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1398 x 2034 पिक्सल है।

दोनों स्क्रीन में ProMotion OLED पैनल
Apple ने दोनों डिस्प्ले में OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। ये Super Retina XDR डिस्प्ले हैं और इनमें 1Hz से 120Hz तक का ProMotion रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार दोनों स्क्रीन 3000 nits तक की ब्राइटनेस दे सकती हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Ceramic Shield का इस्तेमाल किया गया है।

A20 Pro चिपसेट से मिलेगी पावर
परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में Apple A20 Pro चिपसेट दिया गया है। यह 2nm फैब्रिकेशन पर आधारित हेक्सा-कोर प्रोसेसर बताया गया है। इसमें 4.9GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला डुअल-कोर और 2.6GHz वाला क्वाड-कोर सेटअप दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए 7-core GPU और AI प्रोसेसिंग के लिए 32-core Apple Neural Engine मिलता है।

See also  Hanuman Ansh 2: हनुमान अंश के बाद आएगा पार्ट 2, नीम करौली बाबा की कहानी होगी आगे

डुअल रियर कैमरा सेटअप से होगी फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे दो कैमरे दिए गए हैं। इसमें f/1.6 अपर्चर वाला 48MP Fusion मुख्य कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। Apple ने फोल्डेबल बॉडी को ध्यान में रखते हुए कैमरा सिस्टम को डिजाइन किया है, जिससे अलग-अलग फोटोग्राफी परिस्थितियों में बेहतर उपयोग का दावा किया गया है।

4x ऑप्टिकल और 10x डिजिटल जूम
iPhone Duo का कैमरा सिस्टम 2x Telephoto फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। फोन में 2x और 4x optical zoom के साथ 10x digital zoom का सपोर्ट दिया गया है। मेन स्क्रीन पर कंपनी ने एक अंडर-डिस्प्ले FaceTime कैमरा दिया है, जबकि कवर स्क्रीन पर f/2.2 अपर्चर वाला 12MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी एक दिन चलने का दावा
Apple ने iPhone Duo की बैटरी की वास्तविक क्षमता यानी mAh सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर फोन सामान्य इस्तेमाल में पूरा दिन चल सकता है। वीडियो प्लेबैक की बात करें तो मेन स्क्रीन पर 31 घंटे और बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है।

See also  Chhattisgarh News: सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती

25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
चार्जिंग के मामले में भी फोन को आधुनिक विकल्पों से लैस किया गया है। iPhone Duo में 25W MagSafe wireless charging और 25W Qi2 wireless charging का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि महज 5 मिनट की चार्जिंग के बाद करीब 5 घंटे तक का बैकअप हासिल किया जा सकता है।

4.49 लाख रुपये तक पहुंची कीमत
Apple ने iPhone Duo को अलग-अलग स्टोरेज विकल्पों में पेश किया है। 256GB मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये है। 512GB वेरिएंट 3,24,900 रुपये में मिलेगा। वहीं 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और सबसे ज्यादा 2TB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है।

दो प्रीमियम कलर में खरीद सकेंगे फोन
iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। इस कीमत और फीचर्स के साथ Apple ने फोल्डेबल फोन सेगमेंट में सीधे प्रीमियम कैटेगरी को टारगेट किया है। अब देखना होगा कि ग्राहक इसके डिजाइन और कीमत को कितना पसंद करते हैं।