Apple Account: बैंकों की तरह अब एप्पल (Apple) ने भी अपनी सेविंग अकाउंट को लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को डिपॉजिट पर तगड़े ब्याज दर का लाभ मिलेगा। इसके लिए न ही आपको कोई मिनिमम डिपोजिट करना होगा और न ही कोई फीस देनी होगी। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कपंनी एप्पल ने Goldman Sachs के साथ टाइ-अप किया है।

Apple Account में सुविधाएं

एप्पल अकाउंट के सेविंग अकाउंट में ग्राहकों को कई अच्छी सुविधाएं मिलती है। उदाहरण के लिए अगर आप एप्पल कार्ड से कुछ भी खरीदतें है तो आपको डेली कैश बैक मिलेगा और ये रकम आपके एप्पल अकाउंट में जमा होता चला जाएगा। आईफोन यूजर्स वॉलेट ऐप के जरिए अकाउंट खोल सकते हैं। एक बार एप्पल का सेविंग अकाउंट खुल गया तो इसमें सभी ट्रांजेक्शन ऑटोमेटिक तरीके से सेविंग खाते में जमा हो जाएंगे। इस खाते में ग्राहक हर दिन चाहें कितनी भी राशि जमा कर सकता है।

See also  मंदी के आसार या कुछ और… ट्विटर-फेसबुक के बाद अब अमेजन से भी होगी 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी

इतना मिलेगा ब्याज?

आम बैंकों की तरह ग्राहकों को इसमें भी ब्याज मिलेगा। बता दें कि आपको सालाना 4.15 पर्सेंट की दर से Annual Percentage Yield मिलेगा। इसमें ग्राहकों को एकस्ट्रा फंड भी एड करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए आपको अपना बैंक अकाउंट लिंक करना होगा। ये सुविधा उसी ग्राहकों को मिल सकती है जो अकाउंट में डेली कैश एड नहीं करना चाहते है।

इस तरह चलेगा एप्पल वॉलेट से हुई कमाई का पता

यूजर्स को अगर ये देखना है कि उसने एप्पल वॉलेट से कितनी कमाई की है, तो वह एप्पल वॉलेट में डैशबोर्ड के माध्यम से देख सकता है। इसमें कमाई के साथ-साथ ब्याज की भी जानकारी शामिल रहे गी। इस कैश को यूज करने के लिए यूजर्स अपने कैश को लिंक्ड बैंक अकाउंट या एप्पल कार्ड में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए यूजर को एक्सट्रा पैसे नहीं देने पड़ेंगे। फेडरल डिपोटिज इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल की तरफ से दिया जाने वाला यह ब्याज 10 फीसदी से भी अधिक है।

See also  iPhone यूजर्स की मौज! बिना एक रुपया दिए ऐसे बढ़ाएं फोन का स्टोरेज, आजमाएं यह धाकड़ ट्रिक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।