उड़ने वाली बाइक बनी रियलिटी, अमेरिका के डेट्रॉइट ऑटो शो में जापान की स्टार्टअप कंपनी ने उड़ाई बाइक

टीआरपी डेस्क। दुनिया में उड़ने वाली बाइक भी अब सच्चाई बन कर सामने आ चुकी है। अमेरिका के डेट्रॉइट ऑटो शो में फ्लाइंग बाइक ‘Xटूरिज्मो’ नजर आई। इस होवरबाइक को जापान की स्टार्टअप कंपनी AERWINS टेक्नोलॉजी ने बनाया है। बता दें कि यह बाइक करीब 100 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड से पेट्रोल पर चलती है।

40 मिनट तक उड़ सकते हैं हवा में

80 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड लिमिट वाली बाइक को एक बार में करीब 30 से 40 मिनट तक हवा में उड़ा सकेंगे। यह बाइक रेड, ब्लू और ब्लैक कलर में अवेलेबल है। 300 किलो की बाइक उड़ने के दौरान करीब 100 किग्रा का वजन सह पाएगी।

इस साल 200 लिमिटेड एडिशन बाइक

गैसोलिन-इलेक्ट्रिक होवरबाइक में कवासकी हाइब्रिड इंजन लगा है। उड़ते वक्त यह बाइक बहुत तेज आवाज करती है। जिसपर अब कंपनी काम करेगी आवाज कम करने के बाद कंपनी ने 2022 में करीब 200 लिमिटेड एडिशन बेचने का प्लान किया है।

2025 में इंडिया और चीन समेत अन्य देशों में होगी उपलब्ध

हॉलीवुड मूवी ‘स्टार वॉर्स’ में उड़ने वाली बाइक नजर आई थी। जापानी कंपनी की यह होवरबाइक भी कुछ उसी तरह के मॉडल पर बनी है। बाइक की कीमत 6.19 करोड़ रुपए है। हालांकि इंडिया में अभी यह बाइक अवलेबल नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार होवरबाइक का छोटा वर्जन अमेरिका में 2023 से बिकना शुरू होगा। बाइक की सक्सेसफुल बिक्री के बाद छोटा और सस्ता वर्जन करीब 2025 में इंडिया, चीन समेत अन्य देशों में बेचना शुरू कर देंगे।

चीन में बनी थी पहली फ्लाइंग बाइक

करीब अक्टूबर 2019 में चीन के एक शख्स ने अपने घर ही उड़ने वाली बाइक की सक्सेसफुल टेस्टिंग कर दुनिया को चौंका दिया था। हालांकि यह बाइक ज्यादा देर तक हवा में नहीं उड़ सकीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।