Twitter यूजर्स के लिए अच्छी खबर, अब कर सकेंगे सस्पेंड हैंडल की बहाली के लिए अपील

टेक डेस्क। Twitter पर कई यूजर्स के अकाउंट किसी ना किसी कारण से सस्पेंड हो जाते हैं। जिसके कारण यूजर्स भी काफी परेशान रहते हैं। मगर अब आपके लिए एक अच्छी खबर है।

Twitter ने ऐलान किया है कि उसके निलंबित यूजर्स अब 1 फरवरी से अपने खाते की बहाली के लिए अपील कर सकेंगे। कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बहाली के नए मानदंडों के तहत खातों पर मूल्यांकन कर, निलंबन करने पर विचार करेगी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नियमों के तहत ट्विटर खातों को गंभीर मामलों या प्लेटफॉर्म की मौजूदा नीतियों के बार-बार उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया जाएगा। इन गंभीर नीति उल्लंघनों में अवैध सामग्री या गतिविधि में शामिल होना, हिंसा या नुकसान के लिए उकसाना या धमकी देना, और अन्य यूजर्स के लक्षित उत्पीड़न में शामिल होना जैसे अपराध आते हैं।

ट्विटर ने यह भी कहा कि नए नियमों के तहत कंपनी भविष्य में अकाउंट निलंबन की तुलना में कम गंभीर कार्रवाई करेगी। जो यूजर्स अब माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की नीतियों का उल्लंघन करेंगे, उन यूजर्स की ट्वीट्स की पहुंच को अब सीमित कर दिया जाएगा। साथ ही यूजर्स को उनके खातों का उपयोग जारी रखते समय ही उनके ट्वीट्स को हटाने के लिए कहा जाएगा।

See also  Poco X5 Pro 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज , जानें कीमत और ऑफर्स

गौरतलब है दिसंबर में ट्विटर के सीईओ एलन मस्क के विमान के बारे में कुछ पत्रकारों ने सार्वजनिक डेटा प्रकाशित कर दिया था। इससे मास्क काफी आहत हुए थे। जिसके बाद उन्होंने कई पत्रकारों के खातों को बैन कर दिया था। हालांकि बाद में उन पत्रकारों के खाते बहाल कर दिए गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।