बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
टेक एंड ऑटो

UPI Pin नहीं आ रहा याद तो झट से जनरेट कर लें दूसरा पिन, जानें क्या है प्रोसेस

UPI Pin नहीं आ रहा याद तो झट से जनरेट कर लें दूसरा पिन, जानें क्या है प्रोसेस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टेक डेस्क। आज के डिजिटल दौर में यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल बढ़ गया है। केवल 1 क्लिक में पैसे किसी को ट्रांसपर करना हो तो यह तरीका हर किसी को पसंद है। हालांकि फोन से पेमेंट का तरीका आसान तो है लेकिन यूजर इस तरीके से पेमेंट अपने ही फोन से कर सकता है।

किसी दूसरे यूजर के स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर पेमेंट करना बिल्कुल भी आसान नहीं है क्योंकि पेमेंट के लिए एक सीक्रेट पिन की जरूरत होती है। इस सीक्रेट पिन की जानकारी केवल यूजर को ही होती है। जी हां, हम यूपीआई पिन (Unified Payments Interface Pin) की ही बात कर रहे हैं। कई बार ऐसी भी परिस्थिति आती है जब यूजर खुद अपना यूपीआई पिन भूल जाता है। ऐसे में यूजर कहीं पेमेंट नहीं कर सकता। हालांकि यूजर को दूसरा यूपीआई पिन रिसेट करने का भी विकल्प मिलता है।

यूपीआई पिन बदलने के लिए गूगल पे, पेटीएम, फोन पे पर विकल्प मिलता है। हम यहां पॉपुलर ऐप गूगल पे पर यूपीआई पिन बदलने का प्रोसेस बता रहे हैं। इसके लिए यूजर को डेबिट कार्ड की जरूरत होगी।

Google Pay ऐप में यूपीआई पिन दोबारा ऐसे कर सकते हैं चेंज

  • सबसे पहले पेमेंट ऐप Google Pay ओपन करना होगा।
  • इसके बाद होम स्क्रीन में टॉप राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल पर टैप करना होगा
  • यहां बैंक अकाउंट पर टैप करना होगा।
  • जिस बैंक अकाउंट का यूपीआई पिन बदलना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करना होगा।
  • यहां Forgot UPI PIN पर टैप करना होगा ।
  • अब डेबिट कार्ड की डीटेल्स शेयर करनी होगी, जिसके बाद आप अपना UPI PIN आसानी से रिसेट कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन