बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
टेक एंड ऑटो

इस दिन लांच होगा Paytm समेत इन कंपनियों का IPO, तीन दिन शेयर सेल रहेगी बंद, जानिए क्या है वजह

इस दिन लांच होगा Paytm समेत इन कंपनियों का IPO, तीन दिन शेयर सेल रहेगी बंद, जानिए क्या है वजह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। मौजूदा वक्त में भारतीय IPO मार्केट में काफी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में काफी सारी कंपनियों के IPO मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं। इसके अलावा आने वाले हफ्ते में भी कुछ कंपनियां अपने IPO को लॉन्च करने जा रही हैं। इसी बीच डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा फर्म पेटीएम भी सोमवार को अपना IPO मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 125 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर के दायरे में कारोबार कर रहा है।

सूचीबद्ध होने की संभावना

पेटीएम की पेरेंट One97 कम्युनिकेशन्स सोमवार को अपनी इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को लेकर आएगी। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) का मूल्य बैंड 2,080 रुपये से 2,150 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है। वर्तमान जीएमपी पर, फर्म के 2,285 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध होने की संभावना है।

शेयर बिक्री आठ नवंबर को सदस्यता के लिए खुलेगी और 10 नवंबर को बंद होगी। आईपीओ का लॉट साइज कम से कम छह शेयर होता है, जिसके लिए 12,900 रुपये खर्च करने होंगे, 1,93,500 रुपये खर्च करके 90 शेयरों वाले अधिकतम 15 लॉट के लिए आवेदन किया जा सकता है।

करोड़ रुपये का नुकसान

वित्तीय मोर्चे पर, पेटीएम ने वित्त वर्ष 2021 में 2,802 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जुटाया है। जबकि, कंपनी को इस दौरान 1,701 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारों के मुताबिक, रेवेन्यू ग्रोथ बेहतर नजर नहीं आती है। कंपनी ने अपने मार्केटिंग और विज्ञापन के खर्चों पर ध्यान देकर घाटे को कम किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सभी स्टार्टअप्स में, पेटीएम एक अच्छी तरह डायवर्सिफाइड बिजनेस का अच्छा उदाहरण है, लेकिन करीब सभी सेगमेंट्स में साफ मार्गदर्शन की कमी को दिखाता है।

इन सभी कंपनियों का IPO जल्द

Paytm के अलावा KFC और Pizza Hut को संचालित करने वाली कंपनी Sapphire Foods India भी अपने IPO को लॉन्च करने जा रही है। Sapphire Foods India के IPO में प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 17,569,941 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन