बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
टेक एंड ऑटो

अब रोबोट्स की भी जाने लगी नौकरियां, Google ने 100 रोबोटों को नौकरी से निकाला

अब रोबोट्स की भी जाने लगी नौकरियां, Google ने 100 रोबोटों को नौकरी से निकाला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टेक डेस्क। मंदी के दौर में अब रोबोट्स की भी नौकरियां जानें लगी हैं। हाल ही में Google की मूल कंपनी अल्फाबेट ने 12,000 कर्मचारियों के साथ 100 रोबोटों को भी काम से निकाल दिया है। बता दें कि ये सभी रोबोट कंपनी के मुख्यालय में कैफेटेरिया की सफाई किया करते थे।

एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने अल्फाबेट की 'एवरीडे रोबोट्स' परियोजना को बंद कर दिया है। बता दें कि यह Google की प्रायोगिक एक्स प्रयोगशालाओं के तहत एक यूनिट है ।

कैफेटेरिया की सफाई करने के लिए कंपनी ने 100 पहिए वाले रोबोटों को प्रशिक्षित किया था। इनमें से कई रोबोट प्रोटोटाइप को लैब से बाहर ले जाया गया था और वे Google की बे एरिया की सुविधाओं में उपयोगी कार्य कर रहे थे। रोबोट टेबल को साफ करने के साथ-साथ कचरा और रीसाइक्लिंग को अलग करते थे। रोबोट ने महामारी के दौरान कॉन्फ्रेंस रूम को साफ रखने में भी मदद की।

बता दें कि लागत में और कटौती करने के लिए, Google ने उन कर्मचारियों से अपने वर्क डेस्क को "पार्टनर" के साथ साझा करने के लिए कहा है जो काम पर लौटे है। ताकि ऑफिस के स्पेस को अधिकतम किया जा सकें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन