आपका भी वॉट्सएप हो जाएगा बैन! 22 लाख से ज्यादा यूजर्स का अकाउंट हुआ बंद

टेक डेस्क। यदि आप मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप के यूजर्स हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। व्हाट्सएप ने 22 लाख से ज्यादा व्हाट्सएप अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इस बात की जानकारी कंपनी की मासिक रिपोर्ट से सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन व्हाट्सएप अकाउंट्स पर कंपनी ने कार्रवाई की है जिन्‍होंने नियमों को तोड़ा था।

दरअसल व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सेफ्टी और सिक्यॉरिटी का खास ध्यान रखता है। यही वजह है कि कंपनी ने ऐसे यूजर्स को बैन कर दिया है, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन करने का काम किया था। व्हाट्सएप की यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पर नजर डालें तो कुल बैन किये गये अकाउंट्स की संख्या 22 लाख 9 हजार के करीब है। कंपनी की ओर से मामले को लेकर जो प्रतिक्रिया आई है उसके अनुसार इस यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में यूजर्स की ओर से मिली शिकायतें और उसपर की गई कार्रवाई के आंकड़े हैं। यही नहीं प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग रोकने के लिए व्हाट्सएप द्वारा की कार्रवाई भी इसमे शामिल है।

See also  Highest Net Worth Ever : 500 अरब डॉलर की Net Worth वाले दुनिया के पहले व्यक्ति! जो कभी होने वाले थे दिवालिया घोषित…

क्या कहा है व्हाट्सएप ने

इस संबंध में कंपनी ने सरकार को जानकारी भी दी है। व्हाट्सएप ने बताया है कि सितंबर में उन्हें अकाउंट सपोर्ट, बैन अपील, अन्य सपोर्ट व प्रोडक्ट सपोर्ट और सेफ्टी कैटेगरी में 560 यूजर जनरेटेड शिकायत रिपोर्ट हमें प्राप्त हुईं थीं। कंपनी के प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि व्हाट्सएप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस देने वाला ऐप है जो मैसेजिंग दुरुपयोग पर कड़ी नजर रखता है।

ऐसे रखें अपने अकाउंट को सुरक्षित ?

कंपनी ने कहा है कि यदि कोई गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि से जुड़ा, धमकाने, डराने के संदेश को प्रसारित करता है तो उसपर कार्रवाई की जाती है। इसके साथ ही मैसेज से ये पता चले कि यूजर परेशान और नफरत फैलाने वाला या नस्लीय या जातीय भेदभाव फैलाने वाले या फिर किसी को गैर-कानूनी या गलत व्यवहार करने के लिए उकसाने वाले कंटेंट को साझा करता है तो उसपर भी कंपनी सख्‍त एक्शन लेती है।

See also  HD +IPS डिस्प्ले के साथ सबसे कम कीमत में आने वाला JioPhone 5g हुआ लीक, जानिए क्या है स्पेसिफिकेशन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।