टीआरपी डेस्क। क्या आप भी यूट्यूब पर वीडियो देखने के दौरान ऐड ब्लॉकर का इस्तेमाल करते हैं। यूट्यूब वीडियो देखने के दौरान आपको भी अपनी स्क्रीन पर कुछ इस तरह मैसेज आया होगा कि आप ऐड ब्लॉकर के साथ वीडियो नहीं देख सकते हैं।

अगर हां तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, यूट्यूब पर अपने यूजर की इस तरह निगरानी रखने को लेकर केस फाइल हो चुका है। यूट्यूब की इस निगरानी को गैरकानूनी माना गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयरिश डेटा संरक्षण आयोग में Alexander Hanff नाम के गोपनीयता सलाहकार ने इस शिकायत को दर्ज करवाया है। यूजर के डिवाइस पर ऐड ब्लॉकर को डिटेक्ट करने के तरीके को लेकर यूट्यूब से पूछताछ की जा सकती है।

मालूम हो कि ऐड ब्लॉकर लगे होने की स्थिति में यूट्यूब यूजर को ऐड्स के साथ वीडियो देखने की सलाह मिलती है। इसी के साथ यूजर्स को प्रीमियम सर्विस लेने को भी कहा जाता है।

See also  फेसबुक आधार लिंक- सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा है कोई गाइडलाइंस तैयार?

यूट्यूब रख रहा यूजर पर निगरानी

रिपोर्ट्स की मानें तो शिकायतकर्ता Alexander Hanff ऐड ब्लॉकर को ब्लॉक करने के इस तरीके को स्पाईवेयर मानते हैं। यूट्यूब बिना यूजर की जानकारी और परमिशन के साथ ऐसा कर रहा है।

यूट्यूब ऐड ब्लॉकर को ब्लॉक करने के साथ यूजर के ब्राउजर में उसकी एक्टिविटी पर नजर रखने का काम कर रहा है।

कंपनी द्वारा ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि यूजर्स को प्रीमियम सर्विस लेने के लिए कहा जा सके। Alexander Hanff की मानें तो कंपनी का ऐसा करना किसी भी तरह से सही कदम नहीं माना जा सकता है।

यूट्यूब का क्या कहना है

ऐड ब्लॉकर को ब्लॉक करने पर यूट्यूब का अपना अलग मत है। यूट्यूब कम्युनिकेशन मैनेजर Christopher Lawton का कहना है कि यूजर द्वारा ऐड ब्लॉकर का इस्तेमाल प्लेटफॉर्म की टर्म्स और कंडीशन के खिलाफ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री अप्रैल में 36 प्रतिशत बढ़ी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।