रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ (General Administration Department Chhattisgarh) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की एक घोषणा का मजाक बनाकर कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मकान का छत गिरने से घायल होने पर लोक कलाकार रमा जोशी (Folk artist Rama Joshi, Chhattisgarh) को अपने स्वेच्छानुदान से 1 लाख रुपये का आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। भूपेश बघेल ने रमा जोशी के शीघ्र होने की कामना के साथ आर्थिक मदद की जानकारी को फेसबुक पर साझा भी किया था। मगर अधिकारियों ने 1 लाख रुपये देने के बजाए 10 हजार रुपये की राशि रमा जोशी को थमा दिया।

इसे लेकर लोक गायिका रमा जोशी बेहद दुःखी हैं। वे खुद को इससे बेहद अपमानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, कि उनकी आर्थिक स्थिति पिछले कुछ सालो से ठीक नहीं है। मगर जिस तरह से अधिकारियों ने उपहास किया है, वह ठीक नहीं है। मैं यह राशि ससम्मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) को वापस कर रही हूं। लोक कलाकार सम्मान के भूखे होते हैं।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पदोन्नति में आरक्षण लागू, एससी को 13 और एसटी को 32 फीसदी मिलेगा रिजर्वेशन

क्या है मामला

5 जुलाई को रमा जोशी के सिर पर छत का छज्जा गिर पड़ा।  जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। इस खबर को मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात को गंभीरता से लिया और एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की ताकि गायिका का इलाज हो सके।

मगर वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के देख-रेख वाले विभाग के अधिकारियों ने सीएम के आदेश को दरकिनार करते हुए रमा जोशी को 2 माह बाद 1 लाख रुपए के बजाए 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। ऐसे में सवाल उठता है कि लोक कलाकार का अपमान और मुख्यमंत्री की घोषणा का मजाक बनाने वाले अधिकारियों पर क्या कोई कार्रवाई होगी?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।