बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

बिग ब्रेकिंग: महाराष्ट्र के 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना संक्रमित,लग सकता है कड़ा प्रतिबंध

बिग ब्रेकिंग: महाराष्ट्र के 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना संक्रमित,लग सकता है कड़ा प्रतिबंध
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण (corona infection in maharashtra) से स्थिति गंभीर होती जा रही है। शनिवार को राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार (Deputy CM Ajit Pawar) ने जानकारी दी है कि बड़ी संख्या में मंत्री और विधायक संक्रमित हुए हैं। पवार ने बताया कि महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोविड संक्रमित पाए गए हैं।

पवार ने कहा कि अगर राज्य में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती रही तो सरकार को और प्रतिबंध लगाने पड़ सकते हैं। पवार ने और प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना के बारे में सवाल किए जाने पर जवाब दिया कि राज्य सरकार मरीजों की बढ़ती संख्या पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा, ‘यदि मरीजों की संख्या बढ़ती रही, तो कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। कड़े प्रतिबंधों से बचने के लिए हर व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए।’

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन