Breaking-टेलिकॉम सेक्टर में 100% FDI को मंजूरी, 4 साल के मॉरेटोरियम से मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई बड़े फैसले लिए गए। ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए पीएलआई स्कीम को मंजूरी देने के अलावा सरकार ने टेलिकॉम सेक्टर (Telecom Sector) में 100 फीसदी एफडीआई (FDI) को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा यह फैसला लिया गया कि टेलिकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम चार्जेज और एजीआर बकाए को लेकर 4 सालों का मॉरेटोरियम दिया जाएगा।

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में इसका ऐलान करते हुए बताया कि आज टेलिकॉम सेक्टर के ऑटोमेटिक रूट में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति दी गई है। कैबिनेट ने कुल 9 स्ट्रक्चरल रिफॉर्म को मंजूरी दी है, इसके अलावा 5 प्रोसेस रिफॉर्म को मंजूरी दी गई है। रिफॉर्म में टेलीकॉम कंपनियों को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू यानी एजीआर पेमेंट पर भी 4 साल की राहत मिलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।