बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

BREAKING NEWS : यहां मिला 11 फिट लंबा किंग कोबरा.. प्रदेश में इनके संरक्षण की है जरुरत…

BREAKING NEWS : यहां मिला 11 फिट लंबा किंग कोबरा.. प्रदेश में इनके संरक्षण की है जरुरत…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा। दुनिया का सबसे लंबा विषधर माना जाने वाल किंग कोबरा (King Cobra) कोरबा जिले के घने जंगलों में यदा-कदा नजर आने लगा है। इस बार यहां के एक गांव में 11 फिट लंबा किंग कोबरा नजर आया जिसे सर्प मित्र की मदद से रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

इस सबसे लंबे विषधर को हिंदी में नागराज के नाम से जाना जाता है, वहीं इसका वैज्ञानिक नाम Ophiophagus hannah, कोरबा जिले में इसे स्थानीय भाषा में पहरचित्ती के नाम से भी लोग जानते हैं। सांपों की यह प्रजाति दक्षिणपूर्व एशिया एवं भारत के कुछ भागों में खूब पायी जाती है।

किंग कोबरा को देखा तो फूल गए हाथ-पांव

कोरबा से 40 किलोमीटर दूर सोलवा पंचायत के छुईढोढा के समीप उस वक्त लोगों के हाथ-पैर फूल गए, जब लोग अपने घरों के समीप महुआ बीनने के साथ ही अपनी बाड़ी में काम कर रहे थे, तभी विशालकाय किंग कोबरा (पहरचित्ती) सांप फन फैलाए बैठा नजर आया। उसे देख कर सभी अपना कामकाज छोड़ कर भाग खड़े हुए। इसकी जानकारी पूरे गांव में फैल गई और लोगों का हुजूम यहां एकत्र हो गया। इतने बड़े सर्प को देख कर लोग ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा

कुछ ही देर बाद वन अमला सर्प मित्र जितेन्द्र सारथी रेस्क्यू टीम के साथ यहां पहुंचा। मौके पर पहुंच कर आखिरकार 11फीट लम्बे किंग कोबरा को वन विभाग के उच्च अधिकारियों के मजूदगी में रेस्क्यू किया गया और गांव से दूर इसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। इसके बाद यहां के लोगों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान यहां मौजूद वन अफसरों ने सभी लोगों से इस सर्प को न मारने और इसको बचाने की अपील की। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में उप वनमण्डलाधिकारी ईश्वर कुजूर, वन परिक्षेत्र अधिकारी पसरखेत तोषीवर्मा, परिक्षेत्र सहायक केशव सिदार, परिसर रक्षक सोल्वा राम नरेश यादव, वन विभाग रेस्क्यू टीम जितेन्द्र सारथी, देवा आशीष राय मौजूद रहे।

सर्वे में मिला किंग कोबरा के अनुकूल वातावरण

कुछ वर्षों में कोरबा जिले के अलग अलग क्षेत्रों में किंग कोबरा की मौजूदगी दर्ज की गई है। इसे देखते हुए हाल ही में वन विभाग के द्वारा किंग कोबरा का सर्वे कराया गया, जिसमें पाया गया कि किंग कोबरा बहुत लंबे समय से यहां हैं, इनके लिए कोरबा का जंगल बहुत ही अनुकूल वातावरण प्रदान करता हैं, काफी लंबे समय बाद फिर कोरबा में किंग कोबरा नजर आया है।

डीएफओ ने लोगों से की यह अपील

कोरबा डीएफओ अरविंद पी एम ने आम लोगों से कहा है कि कोरबा का जंगल जैव विविधता से भरा हुआ हैं, जिसको बचाना हम सभी का कर्तव्य हैं, साथ ही वन विभाग लोगों से अपील करता हैं कि वन्य जीव संरक्षण और रेस्क्यू के लिए विभाग को रेस्क्यू हेल्प लाइन नंबर पर जानकारी दें, ताकि उनको रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके। वन विभाग रेस्क्यू हेल्प लाइन नंबर है : 8817534455,7999622151

सर्वाधिक खतरनाक सांपों में शुमार है किंग कोबरा

एशिया में यह सर्वाधिक खतरनाक सापों में से एक है किंग कोबरा, और इसकी लंबाई 20 से 21 फिट तक हो सकती है। यह भारत के दक्षिण क्षेत्रों में बहुतायात में पाया जाता है, वहीं यह छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा में अच्छी संख्या में फल फूल रहे हैं, जो इस बात को दर्शाता हैं कि कोरबा जिले का जंगल जैव विविधता के लिए बहुत ही अच्छा हैं, जिसको बचाने की जरूरत हैं।

देखें VIDEO :

https://twitter.com/theruralpress/status/1642094709068759040

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन