शिया-सुन्नी समूहों के बीच खूनी संघर्ष में 11 की मौत, 15 घायल

इस्लामाबाद। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से सटे कुर्रम जिले के कोहट संभाग में शिया-सुन्नी के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 11 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए हैं। दोनों समूहों के बीच विवादित जंगल में पेड़ काटने को लेकर टकराव शुरू हुआ।

बता दें कि पाकिस्तान देश में बढ़ती सांप्रदायिक हिसा का सामना कर रहा है। अलकायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े सुन्नी गिरोह अकसर शियाओं की भीड़ को निशाना बनाते रहते हैं।

देश की बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी में शिया करीब 20 फीसद हैं। दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में अभी तक 11 लोग मारे जा चुके हैं और 15 घायल हुए हैं।” संघर्ष में शक्तिशाली हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। संघर्ष रोकने पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति कायम करने के लिए जिरगा भी आयोजित किया जा रहा है।

See also  ब्रेकिंगः कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग, एक मई को भारत पहुंचेगी स्पूतनिक-V वैक्सीन की पहली खेप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।