बिलासपुर। नेशनल जम्बोरेट के समापन के बाद शनिवार की रात 10 बजे ट्रेन के इंतजार में स्टेशन में खड़े नार्थ

ईस्ट रेलवे गोरखपुर के 11 छात्र-छात्राएं कंपाने वाली ठंड की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हें देखकर महिला

कर्मचारी ने आरपीएफ और जीआरपी को जानकारी दी। इसके बाद सभी को बिलासपुर रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती

कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उपचार जारी है।

 

बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मेजबानी में 19वें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स नेशनल जम्बोरेट का समापन

शुक्रवार को हुआ। इसके बाद विभिन्न् जोन से आए स्काउट्स एंड गाइड्स की रवानागी शुरू हुई। शनिवार की रात

11 बजे नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर के 100 स्काउट्स एंड गाइड्स सारनाथ एक्सप्रेस से रवाना होने के लिए रेलवे स्टेशन

पहुंचे। वे प्लेटफार्म में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

 

बीते दो दिनों से मौसम बदलने के कारण छात्र ठंड से कांप रहे थे। इसी दौरान अचानक छात्र-छात्राएं प्लेटफार्म में बेहोश

See also  IAS TRANSFER: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS और 19 राज्य सेवा अफसरों के तबादले

होने लगे। आधा घंटा के भीतर ही 11विद्यार्थी ठंड की चपेट में आकर बेहोश हो गए। इससे रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच

गया। ड्यूटी कर महिला गार्ड ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी।

 

सूचना मिलते ही जवान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इसकी सूचना रेलवे के आला अधिकारियों और आयोजन समिति

को दी गई। तत्काल बच्चों को रेलवे हॉस्पिटल के आपातकालीन में भर्ती कराया गया और इसकी खबर जिला प्रशासन को

भी दी गई। इस पर प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई।

 

अधिकारी रेलवे हॉस्पिटल पहुंच गए। डॉक्टरों ने छात्र-छात्राओं की जांच के बाद ठंड से बीमार पड़ने की जानकारी दी है।

साथ ही बताया कि वे पहले से ही ठंड की चपेट में आ गए थे। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी स्थिर है। हालांकि

एक छात्र ज्यादा बीमार है।

 

बता दें कि सेकरसा मैदान में छह दिवसीय भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का अखिल भारतीय जम्बोरेट आयोजित किया गया

See also  दिनदहाड़े एनटीपीसी के DGM की हत्या, ओवरटेक करते हुए मार दी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

था। इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य जोन के 1000 से अधिक स्काउट एंड गाइड्स के छात्र-छात्राओं ने

हिस्सा लिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।