RT-PCR

जांजगीर.चांपा। जांजगीर चांपा जिले के सक्तीगुड़ी गांव कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया। 5 सौ की आबादी वाले गांव में अब तक 135 लोग संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल सभी का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बलौदा ब्लॉक के सक्तीगुड़ी में हाल ही में शादी समारोह संपन्न हुआ है। बताया जा रहा है ​कि गांव के लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

शादी समारोह में शामिल हुए लोगों की तबीयत खराब होने पर कोरोना की जांच कराई तो 135 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब गांव के मुख्य द्वार पर बेरिकेटिंग कर सील कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।