बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग: इस गांव में कोरोना से मृत व्यक्ति को दफनाने के लिए गए 150 लोग, 21 की मौत

ब्रेकिंग: इस गांव में कोरोना से मृत व्यक्ति को दफनाने के लिए गए 150 लोग, 21 की मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कोरोना संक्रमण काल में लोग इस कदर लापरवाह बने हुए है उन्हें अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। दरअसल राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) जिले के एक गांव में कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत होने पर कथित तौर पर उसे बिना किसी प्रोटोकॉल के दफन कर किया गया, इसके बाद 21 लोगों की मौत हो गई।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि 15 अप्रैल से 5 मई के बीच कोरोना वायरस से केवल चार मौतें हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव को 21 अप्रैल को खीरवा गांव लाया गया था और लगभग 150 लोगों ने उसके अंतिम संस्कार में भाग लिया था।

उसे कोरोनो वायरस प्रोटोकॉल का पालन किए बिना दफन किया गया था। दफनाने से पहले शव को प्लास्टिक की थैली से बाहर निकाला गया और कई लोगों ने उसे दफनाने के दौरान छुआ भी लिया था।

इस मामले में सीकर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजय चौधरी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी गई है जिसके बाद वह इस मामले पर कोई टिप्पणी कर पाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन