बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

यूपी में भीषण सर्दी का कहर, कानपुर में बीते 24 घंटे में हार्ट अटैक और ब्रेनहैम्रेज से 25 की मौत

यूपी में भीषण सर्दी का कहर, कानपुर में बीते 24 घंटे में हार्ट अटैक और ब्रेनहैम्रेज से 25 की मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कानपुर: देश भर में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में है। वहीं भीषण ठंड अब जानलेवा साबित हो रही। ताजा मामला कानपूर का है जहां लोग ठंड को सहन नहीं कर पा रहे है। और हार्ट अटैक के शिकार हो रहे है। बता दें कि कानपुर शहर में हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक से गुरुवार को 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 मरीजों ने तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दी। वहीं इलाज के दौरान 7 की मौत हो गयी है। ब्रेन अटैक से मरने वाले 3 मरीज अस्पताल भी नहीं पहुंच पाए।

कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के कंट्रोल रूम के मुताबिक गुरुवार को इमरजेंसी और ओपीडी में 723 हृदय रोगी आए। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि शीत लहर में रोगी ठंड से बचाव रखें। उन्होंने बताया कि ठंड की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने से नसों में खून का थक्का जम जा रहा है जिसकी वजह से ब्रेन और हार्ट अटैक आ रहा है। उन्होंने लोगों से ठंड में बचने और समय पर अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद है. प्रो विनय कृष्णा ने बताया कि गुरुवार को 15 मरीज ब्रॉट डेड पहुंचे थे।

रात का तापमान 2 डिग्री तक पहुंचा
गौरतलब है कि कानपुर में लगातार भीषण ठंड पड़ रही है और तापमान रात में 2 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्थाएं सड़कों पर न के बराबर दिख रही हैं। न तो चौराहों पर अलाव जल रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर उतर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन