24 घंटे में 27,176 नए केस, 284 की मौत, रायपुर में फिर बढ़े कोरोना के मरीज

नई दिल्ली/रायपुर। देश में तीसरी लहर की आशंका के बीच लगातार चौथे दिन 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,176 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 284 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 38,012 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। हालांकि केरल में कोरोना का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में 1 की मौत, 35 नए मरीज

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35 नए मरीज मिले है, वहीँ एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। बता दें कि सोमवार को राजधानी में एक भी कोरोना के मरीज नहीं पाए गए थे, लेकिन आज 3 नए मरीज पाए गए हैं।

देखें जिलेवार आकड़ा..

 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।