पार्षद पति
छत्तीसगढ़ में पार्षद पति पर चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में कुछ दिन पहले प्लानिंग कर पार्षद के पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिला पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है.

पुलिस ने बताया कि 8 मार्च की शाम पार्षद के पति रामप्रकाश जायसवाल अपने दोस्त रविकांत के साथ बाइक से घर जा रहे थे. वह निगम कार्यालय से निकले ही थे कि इसी बीच पीछे से अज्ञात दो बाइक सवार ने सरेराह धारदार चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में पार्षद पति के सीने में गंभीर चोट लगी थी.

CCTV कैमरा फुटेज से मिला सुराग

कोरबा पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की. कोरबा पुलिस अधीक्षक ने वारदात को लेकर धरपकड़ के निर्देश दिए. कोरबा सीएसपी टीम के साथ लगभग 50 CCTV कैमरा फुटेज खंगाला गया. इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे. पुलिस उन्हीं सुराग के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हो सकी.

See also  यहां बदमाश को पकड़ने गई महिला टीआई व पुलिस टीम पर रॉड व धारदार हथियार से जानलेवा हमला, महिला टीआई का हाथ टूटा, सब इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल

पार्षद के पति से था पुराना विवाद

पुलिस ने बताया कि हमलावरों के साथ पार्षद के पति का पुराना विवाद था. इसी कारण जान लेने की नियत से रामप्रकाश जायसवाल पर आरोपियों ने हमला किया. पुलिस ने आरोपियों को भिलाई से गिरफ्तार किया है.

फरार हो गए तेह आरोपी

पुलिस ने बताया पकड़े गए आरोपी कोरबा के एमपी नगर निवासी हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे. पकड़े गए आरोपियों में प्रकाश जासुजा, रौनक को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया. वहीँ तीसरे आरोपी रिकेश को भिलाई से हिरासत में लिया गया.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।