बिलासपुर में 3 और ओमिक्रॉन मरीज, अब तक 8 आठ केस, मरीज के स्वस्थ होने के बाद मिली जांच रिपोर्ट

रायपुर/बिलासपुर। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नए वैरिएंट की जांच के लिए भुवनेश्वर लैब भेजे गए बिलासपुर के तीन लोगों में ओमिक्राॅन की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग को इनकी रिपोर्ट जब मिली, तब तक तीनों स्वस्थ हो चुके थे। इन्हें मिलाकर प्रदेश में आठ लोगों ओमिक्रॉन का पता चला है, इन आठ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल हैं।

बिलासपुर के तीन लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. सुभाष मिश्रा ने बिलासपुर के तीन लोगों को ओमिक्रॉन होने की पुष्टि की है, मगर यह पता नहीं चल पाया कि संक्रमित होने वाले विदेश से वापस लौटे थे अथवा उन तक वायरस स्थानीय तौर किसी के संपर्क में आने की वजह से पहुंचा था।

बता दें कि सबसे पहला ओमिक्रॉन का मामला बिलासपुर जिले में ही सामने आया था, उस दौरान सउदी अरब से लौटे एक शिक्षक को संक्रमित पाया गया था। उसकी रिपोर्ट भी काफी देर से मिली थी।

इसके बाद कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित चार लोगों को रायपुर में ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया था। प्रदेश में कोरोना के जो लक्षण अभी सामने आ रहे हैं, वे ओमिक्रॉन के हैं। आला-अफसर और विशेषज्ञ इसे स्वीकार करते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।