गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

दुनिया में तेजी से विकास करने वाले शहरों में 3 भारत के, केरल का यह शहर सूची में पहले पायदान पर

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। भारत के 3 शहर दुनिया में सबसे तेजी से विकास कर रहे शहरों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं। यह बात इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के सर्वे में सामने आई है। खास बात है कि ये तीनों शहर तटीय राज्य केरल के हैं।

इस सूची में केरल का मलप्पुरम पहले पायदान पर है। वहीं, शीर्ष 10 में स्थान हासिल करने वाले अन्य शहरों में चीन के 3 और नाईजीरिया, ओमान, यूएई, वियतनाम के एक-एक शामिल हैं।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि छोटे शहरों का तेजी से विकास रोजगार के मौके बढऩे का संकेत है।

 

टॉप-15 में चार शहर केरल के हैं :

तेजी से विकास करने वाले शहरों में मलप्पुरम दुनिया में पहले नंबर पर है। यहां 2015 से 2020 के बीच 44.1 फीसदी बदलाव आया।

कोझिकोड 34.5 फीसदी बदलाव के साथ चौथे और कोल्लम को 31.1 प्रतिशत बदलाव के साथ 10वां स्थान मिला। वहीं, केरल का ही त्रिशूर शहर 13वें नंबर पर है। गुजरात का सूरत 26वें और तमिलनाडु का तिरुपुर 30वें स्थान पर है।

 

आनंद महिंद्रा का ट्वीट- हमें ऐसे और शहर चाहिए :

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस सर्वे का जिक्र ट्वीट करते हुए ट्वीट किया- जानकर अच्छा लगा कि दुनिया में तेजी से विकास करने वाले शहरों में छोटे शहर है न कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसी कोई मेट्रो सिटी। छोटे शहरों में आ रहा बदलाव रोजगार के मौके बढऩे का संकेत है। हमें ऊपर उठने के लिए ज्यादा से ज्यादा छोटे शहर चाहिए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन