अवैध शराब
रायपुर में पकड़ाई मध्यप्रदेश में बनी 30 पेटी अवैध शराब, आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा

रायपुर। रायपुर आबकारी विभाग और संभागीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने 30 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में सफलता पाई है. टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपए कीमत के मध्यप्रदेश की बनी अवैध शराब जब्त की है.

संभागीय उड़नदस्ता एवं रायपुर जिले की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अन्य प्रान्त की मदिरा की अफरा-तफरी की सूचना पर रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम भूमिया के पास 22 मिल चौक के पास संदिग्ध रूप से खड़े लिमतरा, थाना सिमगा निवासी आरोपी मोहन बघेल को पकड़ा.

इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पास के खेत मे 30 बोरियों में भरी लगभग 2 लाख रुपए कीमत का 1500 पाव गोवा स्परिट ऑफ स्मूथनेश फ़ॉर सेल इन मध्यप्रदेश कुल 270 लीटर पकड़ा गया.

टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एमके मयानी आबकारी उप निरीक्षक नीलम किरण सिंह, पंकज कुजूर, जीआर आड़े, मलय सवित्रया, आरक्षक विक्रम सिंह, लखन लाल ओसले, देवी प्रसाद तिवारी, पुरुषोत्तम साकार, बनवारी लाल पांडेय आरक्षण संतोष दुबे ,राजेन्द्र बांधे साथ रहे.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।