बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

जगदलपुर में सराफा व्यापारी को लूटने वाले कुख्यात गंजाम गैंग के 4 आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

जगदलपुर में सराफा व्यापारी को लूटने वाले कुख्यात गंजाम गैंग के 4 आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर। शहर के सराफा व्यापारी पर गोली चला कर सोना-चांदी लूटने वाले कुख्यात गंजाम गैंग के आरोपियों पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गैंग ने 18 जुलाई को लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से लगभग 23 लाख 50 हजार रुपए का सोना, पिस्टल व बाइक भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस की 6 टीम जुटी थी तलाश में

आरोपियों को पकड़ने के लिए जगदलपुर पुलिस ने कुल 6 टीमें बनाई थी। इनमें पहली टीम को सराफा व्यापारी की दुकान के आसपास की जानकारी एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। दूसरी टीम को घटनास्थल पर जाकर जानकारी इकठ्ठी करना, तीसरी टीम को तकनीकी विश्लेषण, चौथी टीम को पूरे शहर में लगे CCTV फुटेज की जांच, पांचवी टीम को इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन कर अज्ञात आरोपियों की तलाश व छठवीं टीम को स्थानीय स्तर पर अपराधियों के संबंध में जानकारी इकठ्ठा करने का काम दिया गया था।

अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए घटना स्थल से लेकर जगदलपुर शहर व ओडिशा राज्य की सीमा तक लगभग 200 CCTV कैमरे की फुटेज को खंगाला गया था। तब जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन