Breaking-कोविड अस्पताल में आग लगने से 44 लोगों की मौत, 67 घायल

टीआरपी न्यूज। इराक के दक्षिणी शहर नसीरिया में अल-हुसैन कोविड हॉस्पिटल में सोमवार को भीषण आग लग गई। इसमें 2 स्वास्थ्यकर्मियों समेत 44 लोगों की मौत हो गई और 67 लोग घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग कोविड वार्ड में एक ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट की वजह से लगी।

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई। इसमें नसीरिया हॉस्पिटल के सुरक्षा प्रबंधकों को सस्पेंड करने और उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

हादसे के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड अस्पताल से जलते हुए शवों को बाहर निकाला। इस दौरान निकाले गए कई मरीज धुएं के कारण बुरी तरह खांस रहे थे। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अभी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

पहले भी आग लगने से 82 लोगों की हुई थी मौत 

इससे पहले अप्रैल में बगदाद के कोरोना अस्पताल में भी आग लग गई थी जिसमें 82 लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि 110 लोग घायल हो गए थे। युद्ध और प्रतिबंधों से पहले ही नष्ट हो चुके इराक का स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस से निपटने के लिए पहले ही मुश्किलों का सामना कर रहा है। यहां इस महामारी से अब तक 14.38 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 17,592 लोगों की मौत हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।