हरिद्वार। उत्‍तराखंड के हरिद्वार केे फूल गढ़ गांव में कच्ची शराब पीने से 5 लोगों की मौत होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कच्ची शराब पीने से गांव फूल गढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वही गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉली ग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल और कितने लोगों बीमार हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

See also  ब्रेकिंग: जोशीमठ में पहला हादसा, भगवती मंदिर धराशायी, दरार वाले मकानों की संख्या बढ़कर 600 पार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।